सलेमगढ़/कुशीनगर । सोमवार को श्री अश्विन मास नवरात्रि धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुई , प्रातः काल से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचने लगे मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार बंद कर माता रानी के दर्शन बड़े प्रेम से कराए गए प्रथम नवरात्रि में मातारानी को सफेद रंग की पोषाक धारण कराई गई तथा गाय के घी का भोग लगाया गया प्रथम नवरात्रि को माता शैलपुत्री के रूप में पूजा अर्चना की गई जिनका वाहन बैल है ।
प्रथम नवरात्रि को एक वर्ष की कन्या का पूजन कराया जाता है शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। पौराणिक मान्यता है कि प्रथम दिन शैलपुत्री की आराधना इसीलिए की जाती है ताकि जीवन में उनके नाम शैल(पहाड़) की तरह स्थिरता बनी रहे। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं।
इस क्रम में न्यूज अड्डा जिला ब्यूरो कार्यालय में भी मां जगदम्बा की अनुष्ठान का शुरुआत हुआ। यजमान की भूमिका साप्तनिक जिला प्रभारी सुरेन्द्र नाथ दिवेदी ने निभाया ,नव दिवसीय मां का आराधना,कन्या पूजन करने के बाद संपन्न होगा।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…