News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़: अज्ञात वाहन के ठोकर से पैसठ वर्षीय व्यक्ति की मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2024  |  10:16 AM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: अज्ञात वाहन के ठोकर से पैसठ वर्षीय व्यक्ति की मौत

सलेमगढ़/कुशीनगर । तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे स्थित सियरहा ग्राम के पास सुबह सुबह अज्ञात वाहन ने एक ६५ वर्षीय व्यक्ति को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्य हो गई। मौके पर बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस सूचना मिलते ही पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे स्थित ग्राम सियरहा निवासी अवध किशोर पुत्र बांका साह उम्र ६५ वर्ष हो रही बरसात में छतरी के सहारे नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे की गोरखपुर के तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया,जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर रणविजय सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए, और अज्ञात वाहन के जानकारी में जुटते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking