News Addaa WhatsApp Group

समाजवादी छात्र सभा ने कुशीनगर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 13, 2021  |  7:34 PM

702 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाजवादी छात्र सभा ने कुशीनगर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को दिया ज्ञापन

कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। समाजवादी छात्र सभा कुशीनगर ने जीरो फीस छात्रवृत्ति के लिए जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन करोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिती पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है वर्तमान परिवेश में आमजन का जीवन यापन अव्यवस्थित है ऐसे समय में सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलित व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठारघात है वहीं दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब समान वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिप्रति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया है उत्तर प्रदेश में दलित पिछड़े अल्पसंख्यक व गरीब सम्मान वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं ऐसे विपरीत परिस्थितियों में समाजवादी छात्र सभा आपसे सादर अनुरोध करती है कि जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखने हेतु शासन को निर्देशित करें जिससे दलित पिछड़े अल्पसंख्यक एवं गरीब समान वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकते हैं समाजवादी छात्र सभा दलित वर्ग के छात्राओं के लिए जीरो फीस की सुविधा एवं हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की बहाली हेतु प्रतिबद्ध है हमारी मांगे पूरी ना होने की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

उपस्थिति कार्यकर्ता गण वीरेंद्र नाथ तिवारी उर्फ मंटू बाबा जिलाध्यक्ष (समाजवादी छात्र सभा कुशीनगर) प्रियांशु यादव ( जिला अध्यक्ष ) आदित्य यादव ( जिला सचिव) प्रदीप यादव, अभिषेक कुमार त्रिपाठी ( जिला उपाध्यक्ष), शाहिद शेख धर्मेंद्र कुमार यादव, अनिकेत यादव, विनय कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking