खड्डा/कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र खड्डा के भुजौली बाजार में बने “समाजवादी कुटीर” का लोकार्पण सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फीता काटकर किया। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा के लोग शामिल रहे।
समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव विजय कुमार पांडेय ने अपने पैतृक निवास भुजौली बाजार में निजी खर्च से पार्टी कार्यालय तथा समाजवादी पुस्तकालय का निर्माण कराया है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
श्री पाण्डेय के इस प्रयास की सराहना करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कल लखनऊ कार्यालय पर फोटो फ्रेम का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान तमाम समाजवादी नेता व कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत करते हुए श्री पाण्डेय को बधाई दिया है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…