News Addaa WhatsApp Group

सांसद ने किया पुलिया का लोकार्पण 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 4, 2026  |  3:59 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद ने किया पुलिया का लोकार्पण 

हाटा, कुशीनगर। सांसद निधि योजनान्तर्गत वर्ष 2024–25 के तहत विकास खण्ड हाटा के ग्राम सभा महुई स्थित हरिजन बस्ती में ग्रामीण अभियंता विभाग, प्रखंड कुशीनगर द्वारा निर्मित 1×2 मीटर स्पैन की आर.सी.सी. पुलिया का लोकार्पण रविवार को सम्पन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दूबे एवं हाटा विधायक श्री मोहन वर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पुलिया का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यह पुलिया स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि पुलिया के निर्माण से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोकसभा कुशीनगर के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर दूबे, भाजपा नेता डॉ. रविश सिंह, ऋषि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, उर्मिला द्विवेदी, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विश्वास मणि, आशुतोष पाण्डेय, सत्यकाम पाण्डेय अजय मिश्रा, अरुण कन्नौजिया, बादल चौहान, सूरज चौहान, अशोक राय, जटाशंकर यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking