मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव 2026 के तहत रविवार को क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 किसानों ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार सिंह डी जी एम इफको लखनऊ ने अपने सम्बोधन में कहा कि नैनो उर्वरकों का महत्त्व अब बढ़ते हुए दिखाई देने लगा है। रासायनिक उर्वरकों की मात्रा आधी करते हुए नैनों उर्वरक का प्रयोग किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने नैनो डी ए पी के महत्त्व को समझाते हुए कहा कि गेहूँ की बुआई करते समय किसान भाई 5 एम एल नैनो डी ए पी प्रति किलो गेहूँ बीज के हिसाब उपचार करके बुआई करें तो बोरे वाली डी ए पी को आधी कर सकते हैं जिससे लागत कम और अधिक उत्पादन का लाभ ले सकतें हैं। उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो कॉपर, नैनो जिंक, एन पी के कांसोटिया, सागरिका, सलफर आदि के बारे में बिस्तार पूर्वक समझाया। क्षेत्रीय प्रबंधक इफको गोरखपुर कौशिक पाण्डेय ने इफको के वेस्ट डी कम्पोजर व जैव उर्वरक के बारे में बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी किसानों से पांच पांच पेड़ लगाने का आग्रह किया।इफको क्षेत्र प्रबंधक अधिराज राय ने रासायनिक उर्वरक की मात्रा घटाकर नैनो उर्वरकों का प्रयोग करने का सलाह दिया। इफको एम सी के अजीत सिंह ने रासायनिक दवाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। इफको क्षेत्राधिकारी कुशीनगर रमाकांत मौर्य ने कहा कि किसान भाई अपने खेत की मिट्टी अवश्य जाँच करायें और जाँच के अनुसार पोषक तत्वों का प्रयोग करें।उन्होंने नैनो उर्वरक के तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके महत्त्व के बारे में चर्चा किया।
संगोष्ठी के दौरान प्रगतिशील किसान छाँगुर कुशवाहा ने सभी किसानों को अपने खेत का भ्रमण कराया और नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में किसानों से पराली न जलाने की अपील की गई। पराली के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए बायोडीकंपोजर भी निःशुल्क वितरित किया गया और किसानों को इसके प्रयोग की विधि समझाई गई। इफको एस एफ ए प्रकाश सोनी ने सभी अगतुकों का धन्यबाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर एस एफ ए अभिषेक दूबे, अंगद गिरी, श्रीराम कुशवाहा, अजय सिंह, प्रशासक मृतुन्जय कुमार, रामबदन सिंह, रामगोपाल सिंह, यमुना सागर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, लालजी यादव, रामहर्ष कुशवाहा, नन्दलाल कुशवाहा, सुरेश मौर्या, फूलबदन कुशवाहा, धर्मेन्द्र सिंह, महमूद अली, सराफत अली, अजय पटेल, राममहेश शर्मा, श्रीराम शर्मा, मधुसूदन सिंह, बबलू सिंह, देवी श्रीमती, रूबी कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, विभूती कुशवाहा सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…