हाटा/कुशीनगर। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में चल रहे संस्कृत सप्ताह के दौरान छात्रों ने योजना में निर्देशित कार्यक्रम के अनुसार अपनी प्रस्तुति दी।
छात्रों ने संस्कृत साहित्य उल्लिखित संस्कृत के श्लोकों तथा सुभाषित श्लोकों का वाचन किया और उनके अर्थ भी प्रस्तुत किया साथ ही संस्कृत में आपसी वार्तालाप भी किया।इस दौरान डॉ बशिष्ठ द्विवेदी ने कहा कि ऐसे अभ्यास से छात्रों में अपने ज्ञान को निःसंकोच व्यक्त करने की क्षमता जागृत होती है।व्याकरण के द्वारा अपने किसी भी विषय को पढ़ने एवं शुद्ध अभिव्यक्ति की क्षमता उत्पन्न होती है।
उन्होंने कहा कि श्लोक के वाचन से उच्चारण भी स्पष्ट होता है। छात्रों को चाहिए कि अपने अध्ययन में नियमित अभ्यास करें इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है।
इस दौरान डॉ संदीप कुमार पाण्डेय,सतीश चन्द्र शुक्ल डॉ राम ऋषि द्विवेदी
मोहन पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने अध्यक्षता किया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…