अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार कप्तानगंज विकास खण्ड के जगदीशपुर निवासी संतोष पाण्डेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बता दें कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के सहमति जिलाध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.की नवीन कमेटी की घोषणा की गई।
नई जिला कार्यकारिणी में जिला संरक्षक सदाशिव मणि त्रिपाठी संतोष पाण्डेय जिला प्रभारी विपीन बिहारी मणि त्रिपाठी जिला संयोजक महेंद्र दुबे जिला सह संयोजक दुर्गेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों को उनके पदों और कर्त्तव्यों का दायित्व सौंपा गया। संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जिला प्रभारी कुशीनगर के पद पर नियुक्त किया है।मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने पदों पर रहकर अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत प्रदान करते हुए अपने समाज के लोगों का यथा संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहुंगा।
उनके जिला प्रभारी नियुक्त होने पर ढूनमुन उपाध्याय उर्फ त्यागी बाबा,नवीन प्रकाश मिश्रा आदित्य, शुक्ला टिंकू तिवारी, मनोज पाण्डेय,गौरव त्रिपाठी,धीरज पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय सहित ब्राह्मण समाज के अन्य लोगों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…