News Addaa WhatsApp Group Join करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा पर लगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2021  |  6:56 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा पर लगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला
  • मरीजों का इलाज व सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता- डॉ यूसुफ

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा पर लगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला व बना गोल्डन कार्ड, आपको बता दें कि 19 सितंबर से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला रविवार, को सभी नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला’ का आगाज हुआ था,आज तीसरे रविवार को भी सपहा स्वास्थ्य केंद्र पर मेले का आयोजन हुआ,जिसका शुभारंभ डॉक्टर पिंटू सत्यार्थी ने फीता काटकर किया।स्वास्थ्य मेले में कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण प्रोटोकॉल का अनुपालन निश्चित रूप से कराया जा रहा है,मेला परिसर में प्रवेश करने स्क्रीनिंग व मास्क एवं सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।लोग भी काफी संख्या में पहुंच स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं व लोग भी उत्साहित नजर आ रहे है।मेले में आयुष विभाग की भी सेवाएं ली जा रही हैं,आयुर्वेदिक डॉक्टर संतराम के द्वारा मरीजों की जांच कर आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया,डॉ संजय कुमार सिंह के द्वारा भी मरीजों का इलाज व साफ/सफाई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की गई।सपहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ यूसुफ ने बातचीत में कहां कि पूरे जुनून और लगन से मरीजों का इलाज व सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है,इस अवसर पर डॉ संजय कुमार सिंह, डॉक्टर संतराम मौर्य,अभिषेक पांडे,विनोद वर्मा,रेखा यादव,अरुण कुमार,अशोक प्रसाद,बशीर अहमद, आदर्श कुमार समेत संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking