News Addaa WhatsApp Group Join करें

नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधरोपण का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2023  |  6:13 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधरोपण का आयोजन
  • पौधे भगवान शंकर सदृश्य -प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय

कसया/कुशीनगर। बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज, कुशीनगर के नवागत प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने शनिवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर विद्यालय में पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। श्री उपाध्याय ने पौधों के महत्व को बताते हुए कहा कि ये भगवान शंकर सदृश्य हैं। जिस प्रकार भगवान शंकर ने विष पान कर सृष्टि को बचाया उसी प्रकार पौधे हानिकारक कार्बन डाई आक्साइड को ग्रहण कर जीव जंतुओं को प्राण वायु आक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए 33 प्रतिशत भू भाग पर वन की आवश्यकता है जबकि भारत में मात्र 20 प्रतिशत ही वन है। अतः अधिक से अधिक पौधरोपण की आवश्यकता है।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश दुबे ने जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि विद्यालय प्रशासन और क्षेत्रीय जनता को आपसे बहुत उम्मीद है।इस अवसर पर सुरेश प्रसाद गुप्त, शम्भू राव, सूर्य प्रकाश, मायाराम वर्मा, कैप्टन वेद प्रकाश मिश्र, शिवानंद धर दुबे, शम्भू शरण श्रीवास्तव, राजेश पाठक, ब्रज लाल शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, जमीर अहमद सिद्दीकी, पिंटू, किशन, प्रभात यादव, सचिन पाठक, शुभम दीक्षित, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
दहेज की बलि चढ़ी बहू! कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सास-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस…

अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा
अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को बरवापट्टी पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान…

“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”
“हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या लीपापोती? आखिर किसे बचाने की कोशिश?”

कुशीनगर। “जहां जज खुद मांस बेचता हो, वहां बकरी मुकदमा नहीं जीत सकती…” आम…

चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking