कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के क्रम में सोमवार को हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू में सेना से सेवानिवृत्त हेमंत मिश्र ने अपनी अर्धांगिनी पूजा मिश्रा संग 18 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आवासीय परिसर में शुक्रवार को फलदार, शोभाकार व छायादार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण करते दम्पति ने कहा कि वैश्विक तपन और चिलचिलाती धूप से बचना है तो अधिकाधिक पौधे लगाने होंगे। गर्मी की चर्चा हर कोई कर रहा लेकिन पौधा लगाना नही चाह रहा। जबकि पौधों से ही प्राण वायु आक्सीजन से लेकर जल तक और विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां इत्यादि मिलती हैं। दम्पति ने नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुये पौधों हेतु संस्था को आर्थिक सहयोग भी किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू, पद्मावती देवी, नरेंद्र मिश्र, सुभाष मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, आशुतोष मिश्र, राजू मिश्र, कन्हैया मिश्र, आदर्श, रिया, अनन्या, कृष्णमोहन, हरेंद्र यादव, जयराम पटेल, हर गोविंद राव, अनिल तिवारी, सोनू राव, शम्भू शरण मिश्र, निशांत मिश्र नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…