News Addaa WhatsApp Group Join करें

वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2023  |  5:02 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वैवाहिक वर्षगाँठ पर किया पौधरोपण
  • दम्पति के 18वें वैवाहिक वर्षगाँठ पर नयी दिशा द्वारा हुआ आयोजन

कुशीनगर | नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के क्रम में तमकुही ब्लॉक के ग्राम सभा चंद्रौटा निवासी शिक्षक राजेश तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग ने अपनी अर्धांगिनी सरिता तिवारी संग 18 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आवासीय परिसर में शुक्रवार को फलदार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण करते दम्पति ने कहा कि वैश्विक तपन से पृथ्वी को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण बहुत जरूरी है। पौधे पृथ्वी को बचाते हुए हमें फल, फूल, औषधियां, शीतलता सहित प्राणवायु आक्सीजन इत्यादि देते हैं। दम्पति ने नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुये पौधों हेतु संस्था को आर्थिक सहयोग भी किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, हरीन्द्र कुमार चौरसिया, संजय यादव, रवि तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking