कुशीनगर। राष्ट्रीय महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के अनुषंगी संगठन सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर की ईकाई द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद मे प्रथम स्थान पर उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी और उनके माता पिता को सम्मानित करेगा!
उक्त बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कुशीनगर सर्वहितकारी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष पं0 राम अधार द्विवेदी ने कहा! श्री द्विवेदी ने कहा कि सर्वहितकारी परिवार समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए कृत संकल्पित है पत्रकार और अधिवक्ता हितों की रक्षा करने के साथ सामाजिक उन्नति को बढ़ावा देने के लिए सर्वहितकारी प्रेस क्लब कुशीनगर ईकाई द्वारा बोर्ड परीक्षा मे प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी छात्र/छात्रा को और उनके माता पिता को भी सम्मानित करेगा यह सम्मान सर्वहितकारी परिवार के कुशीनगर मे होने वाले मीटिंग के दौरान दिए जायेंगे कुशीनगर ईकाई पूरा प्रयास करेगी कि यह सम्मान सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के माननीय संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाय!
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…