News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोगिंग कर अपने गन्ने की फसल को बचाए-वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 1, 2021  |  5:15 PM

902 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोगिंग कर अपने गन्ने की फसल को बचाए-वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अशोक कुमार पाण्डेय बुधवार को फील्ड डे में चीनी मिल परिक्षेत्र के रामपुर भाठ गांव पहुंचे और किसानों के खेतों में जाकर रेड राट बीमारी का पहचान कर प्रभावित गन्ने की पौधे को खेत से बाहर निकलवा कर जलवा दिया। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक श्री पांडेय ने गन्ना फाड़कर बीमारी के फंगस को किसानों को दिखाया तथा किसान भाईयो से अनुरोध किया कि सभी किसान भाई अपने -अपने खेत से फंगस प्रभावित गन्ने की पौधे को पूरी खेत में फैलने से पहले निकाल कर अपने गन्ने को बर्बाद होने से समय रहते बचा ले। श्री संजय चौबे ने किसानों से ब्लीचिंग पाउडर, हेक्सास्टाप, ट्राइकोडर्मा का प्रयोग कर अपनी गन्ने की खड़ी फसल को बचाने की सलाह दी। ब्लाक प्रभारी उमेश चौरसिया ने बताया कि किसानों के हित में मिल द्वारा 50%छूट पर दवा उपलब्ध करायी जा रही है।जोन के किसानों के लिए ऋण की भी सुविधा उपलब्ध है।इस दौरान सुपरवाइजर दीपेन्द्र सिंह के साथ विरेन्द्र,रवीन्द्र सिंह, सैयद,राम चन्दर,धर्मेन्द्र,भागीरथी,सुदर्शन,शिव प्रसाद,चन्द्रभान सलीम,अलहम सहित तमाम प्रगतिशील कृषक भी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking