News Addaa WhatsApp Group

खड्डा सीएचसी व पीएचसी में हुए घोटाले की हुई पुष्टि, दोषी स्वास्थ्य अधिकारियों पर दर्ज होगा एफआईआर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 9, 2022  |  9:34 PM

1,503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा सीएचसी व पीएचसी में हुए घोटाले की हुई पुष्टि, दोषी स्वास्थ्य अधिकारियों पर दर्ज होगा एफआईआर
  • सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
  • लाखो के घोटाले के आरोपी हैं अस्पताल पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मी
  • स्वास्थ्य महकमें में मचा हडकंप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां पर हुए भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में जांच में दोषी पाए गए दो स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध सीएमओ ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है। इस आदेश से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

कुशीनगर के सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खड्डा डा. संतोष गुप्ता को एफआईआर दर्ज कराने का पत्र 05 जनवरी को जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि खड्डा के पीएचसी व सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21में जेएसवाई, प्रशासनिक मद व रोगी कल्याण समिति में की गई वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच डॉ. वीके वर्मा जिला कुष्ठ अधिकारी एवं जिला लेखा प्रबंधक एनएचएम कुशीनगर द्वारा कराई गई। जांच टीम ने रिपोर्ट 31 दिसंबर को प्रस्तुत की। प्रस्तुत रिपोर्ट में कार्यवाही की संस्तुति के लिए डीएम को भी भेजा गया। डीएम एस. राजलिंगम के अनुमति के बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य खड्डा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता को पत्र जारी कर जांच में दोषी स्वास्थ्य कर्मचारी नवीन कुमार पटेल (ब्लाक लेखा प्रवंधक) व विजय कुमार (ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस प्रवंधक) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जारी किया है।

क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्साधिकारी खड्डा: इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता का कहना है कि एफआईआर का निर्देश हुआ है। सोमवार को थाने में तहरीर दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला: स्वास्थ्य विभाग में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए आए सरकारी धन के घपले के बाबत 10 सितंबर 2021 को सीएमओ एवं डीएम को भेजे गए पत्र में नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने लिखा है कि उनकी तरफ से 23 अगस्त 21 को खड्डा पीएचसी एवं सीएचसी के वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना का निरीक्षण किया गया। पता चला कि जेएसवाई एडमिन में 392000 (तीन लाख बानबे हजार) रुपये खर्च दिखाया गया है, जबकि हकीकत में एक पैसा खर्च नहीं हुआ है। इसी तरह रोगी कल्याण समिति का 13 लाख रुपये का खर्च विभिन्न कार्यों के लिए कागज में दिखाया गया है, लेकिन वास्तव में एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। न्यू पीएचसी शिवपुर व बरवा रतनपुर के कार्यों में घोर अनियमितता बरती गई है। इस पत्र में जांच अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने साफ-साफ तत्कालीन प्रभारी चिकित्साधिकारी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक खड्डा व ठेकेदार पर मिल जुलकर धन का घपला करने की बात कही है। रिपोर्ट डा. गुप्ता ने पूर्व में सीएमओ कुशीनगर को प्रेषित कर दी थी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking