News Addaa WhatsApp Group Join करें

अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर ने बाबा साहेब की जयंती को धूमधाम एवं हर्षोल्ल्लास से मनाया।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2022  |  6:36 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर ने बाबा साहेब की जयंती को धूमधाम एवं हर्षोल्ल्लास से मनाया।

गोरखपुर। वृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर इकाई ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131 वीं जयंती पर अम्बेडकर चौराहा स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सर्व समाज में व्याप्त जातिगत बुराई को समाज से खत्म करने का प्रण लिया। तत्पश्चात वार्ड नं 15 गोपालापुर सेवा बस्ती में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा वहां उपस्थित क्षेत्र की जनता को प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने संविधान व बाबा साहेब का कठिन परिश्रम व समाज के लिए उनके द्वारा किए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर पहुंचे पार्षद रामलवट जी ने बाबा साहेब की मूर्ति पर छतरी व बाउंड्री वॉल आदि के सुंदरीकरण के मद में 3,00,000/- रूपए मौजूदा वित्तीय वर्ष में जारी करने का आश्वासन दिया जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी है।

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजेश पासवान,महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन,मंत्री श्रेयांशु, प्रदीप कुमार, बिस्मिल नगर मंडल अध्यक्ष राजेश, पूर्व पार्षद दशरथ, राधेश्याम यादव,श्रीराम कोरी, रिंकू भारती समेत महानगर के समस्त पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का प्रण लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking