Kushinagar Schools Closed in January: नए साल के आने के साथ ही भीषण ठंड का प्रकोप जारी हो गया है. कुशीनगर में भीषण ठंड का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी दिख रहा है। कंपकपती सर्दी के बीच कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गऐ हैं। जिलों के जिलाधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कुशीनगर की डीएम रमेश रंजन ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है। डीएम रमेश रंजन का ये आदेश आज यानी सोमवार से सभी स्कूलों में लागू हो गया है। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 09 जनवरी से 14 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के क्लास बंद रहेंगे। हाला की पूर्व निर्धारित प्रैक्टिकल एव प्री बोर्ड परीक्षा सुबह 10:00 – 02:00 तक कराया जा सकता है.
बता दें कि कुशीनगर में कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं शीतलहर के चलते ठंड और भीषण होती जा रही है। नए साल का आगमन कोहरा और गलन वाली सर्दी के साथ हुआ है। वहीं शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। इसीलिए ठंड बढ़ने के चलते 12वीं तक के बच्चों के भी क्लास को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 14 जनवरी तक लागू रहेगा हाला की पूर्व निर्धारित प्रैक्टिकल एव प्री बोर्ड परीक्षा सुबह 10:00 – 02:00 तक कराया जा सकता है.
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…