News Addaa WhatsApp Group

स्काउट गाइड अनुशासित होता है और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में मदद करता है- सरिता पाण्डेय

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 6, 2024  |  2:44 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्काउट गाइड अनुशासित होता है और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में मदद करता है- सरिता पाण्डेय

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम घोड़ादेऊर में स्थित आर के पांडेय शिशु शिक्षा निकेतन में मंगलवार को भारत स्काउट/गाइड का दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सरिता पांडेय फ्लैग सेरमनी कर कार्यक्रम का शुभारंभ ने की।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

इस अवसर पर स्काउट के ट्रेनर राहुल कुमार गौड़ द्वारा बच्चों के बीच रस्सी गांठ तथा प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित गुण बताए गए।दूसरे दिन के शिविर में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए सरिता पाण्डेय कही कि स्काउट से हमें समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है स्काउट/गाइड सभी का मित्र होता है और प्रत्येक स्काउट/गाइड का भाई/बहन होता है।एक स्काउट/गाइड जानवरों का मित्र होता है और प्रकृति से प्रेम करता है। एक स्काउट/गाइड अनुशासित होता है और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में मदद करता है।अनुशासित रहकर हम सभी लोग समाज में विभिन्न क्रियाकलापों को चलाते हैं। ट्रेनर राहुल गोंड़ ने शिविर में बच्चों को विभिन्न प्रकार के क्रिया कलापो को बताया जो छात्र-छदुर्घटनाओं से बचाव,दैवी आपदा में रहना आदि तरह-तरह के उपयोगी कार्यक्रमों को सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से बताते हुए स्काउट गाइड गीत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए उसे बड़े मन से जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक सोनू गुप्ता विपिन यादव अजित कुमार अष्टभुजा सिंह अध्यापिका खुश्बू उपाध्याय उर्मिला रोशनी गुड़िया सीमा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking