News Addaa WhatsApp Group Join करें

सदन में गूंजी पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग  राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन  सिंह की मजबूत पहल से भोजपुरिया समाज में खुशी की लहर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 2, 2025  |  4:48 PM

585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सदन में गूंजी पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग  राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन  सिंह की मजबूत पहल से भोजपुरिया समाज में खुशी की लहर WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर।  । पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना को लेकर राज्यसभा में  एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली आवाज उठी। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन  सिंह ने सदन में जोरदार तरीके से यह मांग रखी, जिससे पूरे भोजपुरिया समाज में अपार खुशी और उत्साह देखने को मिला।
गत माह विश्व भोजपुरी सम्मेलन के कुशीनगर जिला अध्यक्ष आर.के. भट्ट बावरा और प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कुंवर आरपीएन सिंह से मिलकर भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग सदन में उठाने का आग्रह किया था। सांसद ने इस आग्रह को गंभीरता से लेते हुए आज इसे सदन में पूरे दमखम के साथ रखा।
सदन में अपने संबोधन में सांसद श्री सिंह ने कहा कि भोजपुरी केवल एक बोली नहीं, बल्कि श्रम, संघर्ष और संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। विश्वभर में लगभग 25 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं और अपनी मेहनत, मेधा व सांस्कृतिक पहचान से पूरी दुनिया में प्रभाव छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोजपुरिया समाज को “रउआ पचंन के गोड़ लागSतानी” कहकर संबोधित करते हैं, तो प्रत्येक भोजपुरीभाषी का हृदय गर्व से भर जाता है।
उन्होंने बताया कि बिहार के छपरा से लेकर उत्तर प्रदेश के बनारस, मिर्जापुर, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर सहित लगभग 50 जिलों में भोजपुरी मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश और भोजपुरी लोगों के द्वारा पूरे देश गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली आदि जगहों पर बड़ी संख्या में बोली जाती है।इसके अलावा फिजी, गुयाना,सुरीनाम, त्रिनिडाड, मॉरीशस सहित कई देशों में बसे लाखों भोजपुरीभाषी अपनी समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखे हुए हैं।
सांसद श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला और लोकसंस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए भोजपुरी अकादमी की स्थापना पूर्वांचल—विशेषकर कुशीनगर अथवा देवरिया में—की जानी चाहिए। इससे भोजपुरी साहित्यकारों, कलाकारों, शोधकर्ताओं और युवाओं को नई दिशा व सशक्त मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व से ही दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में भोजपुरी मैथिली अकादमी संचालित हो रहा है।
सांसद श्री सिंह की इस मांग का विश्व भोजपुरी सम्मेलन की जिला इकाई सहित अनेक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओं ने स्वागत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष आर.के. भट्ट बावरा, महामंत्री ज्ञानवर्धन गोविंदराव, संरक्षक डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, अखिलेश गोयल, उपाध्यक्ष राधे गोविंद शाही, तथा पदाधिकारी मदन मोहन पांडे, चंदेश्वर शर्मा परवाना, सुजीत पांडे, डीके पांडे, आफताब आलम, अमित पांडे, रामदास शर्मा, सीमा गुप्ता, अनामिका गुप्ता, आकाश महेश पुरी, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, मोहन पांडे भ्रमर सहित कई अन्य प्रतिनिधियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है।
साहित्यिक-सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व — मधुसूदन पांडे, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी, ओम बेचू बी.ए., अभिमन्यु पांडे मन्नू आदि ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सिंह को पूरे भोजपुरिया समाज की ओर से हार्दिक बधाई और आभार प्रकट किया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking