बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित केंद्र पर चल रहे मरम्मत के कार्यों का सीएचसी कप्तानगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo सूर्यभान कुशवाहा द्वारा जायजा लिया गया l और अच्छे कार्यो के लिए संबंधित लोगों को दिशा निर्देश भी दिया गया l
ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार 20 जुलाई को आयुष्मान भव साप्ताहिक मेला लगा हुआ था l केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज अवकाश पर थे l और केंद्र पर तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक अपनी सेवा देने में लगे हुए थे l उसी दौरान अचानक कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाक्टर सूर्यभान कुशवाहा केंद्र पर चल रहे मरम्मत के कार्यो सहित स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए न्यू पीएससी बोदरवार आ पहुँचे l और चिकित्सक की कुर्सी पर बैठ गए l लगभग डेढ़ बजे के दौरान केंद्र पर बनकटा से पहुँची हुई महिला मरीज सुमन देवी उम्र 28 वर्ष का प्रभारी द्वारा इलाज किया गया l
तथा स्टाप नर्स अनिता आर्या को फेमली प्लानिंग के लिए रजिस्टर मेंटेन करने तथा केंद्र पर फेमली प्लानिंग संबंधित संसाधनों का रख रखाव करने के साथ उसे आनलाइन खारिज करने का निर्देश दिया गया l केंद्र पर आयोजित मेले में वीपी, शुगर, बुखार, दाद, खाज, खुजली, पैर दर्द, पेट दर्द आदि रोगों से संबंधित आए हुए लगभग 44 मरीजों का उपचार किया गया l तथा सीएचसी कप्तानगंज के प्रभारी डाo सूर्यभान कुशवाहा द्वारा केंद्र पर चल रहे मरम्मत के कार्यो का जायजा लेते हुए संबंधित को अच्छे तरह से कार्य करने के लिए चेताया भी गया l मरम्मत के कार्यो का निरीक्षण के दौरान प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी l
इस दौरान डाक्टर प्रीति राय, फार्मासिष्ट शैलेश पाण्डेय, एलए शक्ति कुमार सिंह, समीउलहक, एसटीएस राकेश राव, वार्ड ब्वाय इम्तियाज अहमद, स्टाप नर्स रंजना राय, अनिता आर्या, एएनएम मेवा देवी और स्विपर गिरधारी मौजूद रहे l
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…