News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएम योगी के नेतृत्व में हुआ प्रदेश का अभूतपूर्व विकास

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 27, 2025  |  6:32 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी के नेतृत्व में हुआ प्रदेश का अभूतपूर्व विकास

कप्तानगंज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा सरकार के प्रदेश में 8 बर्ष पुर्ण होने पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी के नेतृत्व में आठ बर्ष के कार्यकाल में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क, बिजली आदि सुविधाओं पर विषेश ध्यान दिया गया है। भ्रष्टाचार व आराजकता पर पूर्ण रूप से अंकुश है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

इन्होंने आगे कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने जहां किसानों को खाद बीज, किसान सम्मान निधि समय समय से उपलब्ध कराई वहीं नवजवानों को रोजगार के अवसर का श्रृजन किया। इसके पूर्व की सरकारों में आम जन मानस में भव्य व्याप्त था महिलाएं एवं छात्राएं देर शाम बाहर निकलती थी। अब ऐसा नहीं है। सभी लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

हमारे तीन वर्षों के कार्यकाल में रामकोला विधानसभा में तमाम बड़ी सड़कों का जैसे कप्तानगंज झांगा मार्ग 44.9करोड़ लागत, लक्ष्मीगंज पकड़ियार मार्ग, रगड़गंज से पुरैनी मंदिर,95 लाख सहित दर्जनों बड़ी सड़कों का निर्माण हुआ है। वहीं सुअरहां घाट पर बड़ा फुल, कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर घोघरा पुल, कप्तानगंज में रेलवे ढाला पर फ्लाई ओवर, कप्तानगंज जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस,पीएम श्री योजना के तहत रामकोला के बनकट में हाईस्कूल का निमार्ण, वहीं विद्युत उपभोक्ताओं के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कप्तानगंज उप केन्द्र का क्षमता वृद्धि,कारीतीन व माड़े राय में एक एक नये विद्युत उप केन्द्र का निर्माण,इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के 227 ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि अविलम्ब किया जायेगा।

वहीं समुद्रा योजना के तहत प्रत्येक घरों तक बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा में ही बहने वाली मौन नाले के बंधे के लिए करोड़ों रूपए धन अवमुक्त हुआ हैं, इसके साथ साथ जनपद में भी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, क़ृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज आदि का निमार्ण हमारे केंद्र व प्रदेश सरकार की देन है।

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा,अनुप श्रीवास्तव, विचित्र मणि पाण्डेय,बब्लू तिवारी,राकेश दूबे, गुड्डू कन्नौजिया,रविन्द्र गोंड, सुरेन्द्र गोंड आदि सहित पत्रकार गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking