कुशीनगर। करवाचौथ का व्रत आज शाम महिलाओ ने चांद को देखकर अपने पति के हाथो से पानी पीकर खोला । यह पर्व हर सुहागिनों के लिए बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए माता करवा से प्रार्थना करती है । सुहागिन महिलाए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पूरे विधि विधान से करवा माता का पूजा पाठ करके तथा उनकी व्रत कथा पढ़कर एक दूसरे को सुनाती है । तत्पश्चात चांद के उगने का इंतजार करती है ।
क्योंकि इस दिन सुहागिनों का मानना होता है की चांद भी इस दिन को अठखेलियां करने से बाज नहीं आते और निकलने में समय बहुत लेते है । जैसे ही चांद निकल जाता है वैसे ही व्रती महिलाएं अपने घरों के आंगन या छतों पर जाकर चांद का पूजा करके चलनी में दीप रखकर पहले चांद को और फिर अपने पति को देखती है और चांद तथा करवा माता से अपनी पति की दीर्घायु तथा उनकी सलामती की प्रार्थना करती है तथा सदा सुहागिन रहने की कामना करती है । कहा यह भी जाता है की करवा चौथ का व्रत सुहागिनों को हर साल लगातार करना पड़ता है बीच में छोड़कर नहीं करना चाहिए ।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…