कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई…। कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल की तस्वीर कुछ ऐसी ही नजर आती है। 20 सितंबर 2026 को एसपी के रूप में उनका एक वर्ष पूरा हो रहा है। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी वर्तमान में केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक दर्शाया गया है।
बीते एक साल में कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई कई बार सुर्खियों में रही। अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर मुठभेड़, मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग फ्रॉड का खुलासा और ध्वनि प्रदूषण पर शिकंजा—पुलिसिंग के कई मोर्चों पर कार्रवाई सामने आई।
₹50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़
31 अगस्त 2026 को तरयासुजान क्षेत्र में पुलिस ने ₹50 हजार के इनामी आरोपी आशु कुमार यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने के मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
453 नेपाली नागरिकों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा भी हुआ। मई में कसया क्षेत्र में नौकरी, पढ़ाई और नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर नेपाली नागरिकों को कथित तौर पर फंसाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 453 नेपाली नागरिकों को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों से प्रशिक्षण, पंजीकरण और अन्य शुल्क के नाम पर रकम वसूलता था।
नशा तस्करी पर PIT-NDPS का शिकंजा की कार्यवाही में सितंबर में जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई भी चर्चा में रही। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े आरोपियों पर सामान्य गिरफ्तारी से आगे बढ़कर निरोधात्मक कार्रवाई की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना गया। धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर भी कार्रवाई हुई। करीब ढाई महीने में 104 से ऊपर आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने की बात सामने आई।
एक साल की तस्वीर में सिर्फ अपराधी ही नहीं, पुलिस भी दायरे में
SP केशव कुमार के कार्यकाल की एक खास बात यह रही कि विभागीय अनुशासन को भी कार्रवाई के दायरे से बाहर नहीं रखा गया। ड्यूटी में लापरवाही, भ्रष्टाचार के आरोप, संदिग्ध आचरण और शिकायतों के मामलों में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के कई मामले सामने आए।
यही दूसरा पहलू अब अलग कहानी बनता है—
अपराधियों पर कार्रवाई के साथ अपनी ही खाकी पर SP केशव की नजर कितनी सख्त रही?
पढ़िए सीरियल-2 में…!!
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…