कुशीनगर। SEIL (अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन) यात्रियों ने अपने यात्रा के तीसरे दिन कुशीनगर जनपद के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का लुफ्त उठाया।
SEIL यात्रियों ने भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली का भ्रमण कर पूजन अर्चन किया। कुशीनगर प्रस्थान के समय गोरखपुर कुशीनगर बॉर्डर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा SEIL यात्रियों का भव्य स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. निगम मौर्य ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि पूर्वोत्तर राज्य के प्रतिनिधियों का कुशीनगर जनपद में आगमन हुआ है।
SEIL का अभिप्राय भारत की एकता, अखंडता , संस्कृति और सभ्यता को एक सूत्र में बांधने से है। SEIL यात्रा के माध्यम से हजारो युवाओं को देश को जानने का अवसर मिलता है, यह यात्रा छात्रों को समाज में उनकी भूमिका को और बेहतरीन ढंग से समझने का अवसर देगी।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत सहमंत्री तथा प्रांत सील यात्रा संयोजक मयंक राय ने बताया कि आज SEIL (अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन) यात्रा का तीसरा दिन है पूर्वोत्तर राज्य से आये प्रतिनिधियों ने कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों को सबसे अधिक भगवान बुद्ध के विचारों ने आकर्षित किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महत्वपूर्ण प्रकल्प “Student Experience in Inter-state Living- SEIL” टूर, जिसमें पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों अरूणाचल प्रदेश,त्रिपुरा,सिक्किम,मेघालय,मिजोरम,आसाम, नागालैंड, मणिपुर से 30 विद्यार्थी आज दिनांक 4 फरवरी 2023 को कुशीनगर भ्रमण पर आये ।
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…