News Addaa WhatsApp Group

स्व. योगेन्द्र तिवारी की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि, वितरित किए गए कंबल…सांसद विजय दूबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बुजुर्गों को कंबल वितरित कर किया सम्मानित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 14, 2024  |  5:37 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्व. योगेन्द्र तिवारी की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि, वितरित किए गए कंबल…सांसद विजय दूबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बुजुर्गों को कंबल वितरित कर किया सम्मानित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के शिवदत्त छपरा के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को स्व.योगेन्द्र तिवारी के तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय दूबे एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय रहे। कंपकंपाती ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्व. योगेन्द्र तिवारी के चित्र पर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय, निर्धन वृद्धों, पुरूषों, बुजुर्गों, दिव्यांगो एवं जरुरतमंदों को कंबल वितरित करना अत्यंत पुण्य का काम है, इसके लिए इस कार्यक्रम के आयोजक आनंद तिवारी का कार्य सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि हर सामर्थ्यवान लोगों को गरीबों की सेवा करनी चाहिये।

उन्होंने उपस्थित लोगों में कंबल वितरित किए। कार्यक्रम आयोजक आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान लगभग 500 जरुरतमंदों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। सुभाष सुहाना के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री प्रभाकर पाण्डेय ने किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष तिवारी, पं.ब्रह्मदेव तिवारी, सुनील दूबे, पूर्व प्रधान व्यास वर्मा, पिन्टू मिश्रा, रमाकांत तिवारी, नवल किशोर पाल, ब्यास मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष द्विग्विजय शर्मा, रोशनलाल भारती, विकास सिंह, अनुराग शर्मा, रवि दूबे, शाकिर अली मास्टर प्रधान सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking