News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: समकालीन समाजशास्त्र में अभिनव प्रवृत्तियां ” विषयक सेमिनार आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 4, 2023  |  8:43 PM

390 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समकालीन समाजशास्त्र में अभिनव प्रवृत्तियां ” विषयक सेमिनार आयोजित

कुशीनगर। उदित नारायण पीजी कालेज पडरौना के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ” समकालीन समाजशास्त्र में अभिनव प्रवृत्तियां ” विषय पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

मुख्य वक्ता प्रो0 अनुराग द्विवेदी ने क्लासिकल समाजशास्त्रीय सिद्धांतों से लेकर आधुनिक और उत्तर आधुनिक समाजशास्त्रीय सिद्धांतों के परिवर्तन के बारे मे चर्चा की। उन्होंने बताया कि समाजशास्त्र के उद्भव में योगदान देने वाले कारकों में फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति के साथ समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, तार्किकता और मानवता है जो किसी भी समाज को संगठित करने मे अपना योगदान देते है।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य ओम नारायण ने समकालीन समाजशास्त्रीय सैद्धांतिक परिवर्तन के बारे में बताया l मुख्य अतिथि प्रो0 संगीता पांडेय ने समकालीन समाजशास्त्रीय अभिनव प्रवृत्तियों के बारे मे क्रमशः विस्तृत चर्चा की l उन्होंने समाजशास्त्रीय प्रवृत्तियों के सभी चरणों की विस्तृत व्याख्या की , जिनसे से वे काम्टे से लेकर दुर्खीम तक, और जिनका संशोधन के रूप में वेबर, पारसंस, मर्टन, लुकाक्स, होरखाइमर, गिडेंस , हेबरमास, के बारे विस्तृत चर्चा किया l इससे पूर्व डा0 विश्वंभर नाथ प्रजापति द्वारा मुख्य वक्ता प्रो0 द्विवेदी का परिचय कराते हुए समकालीन समाजशास्त्र की नवीन प्रवृत्तियों के बारे में अपनी राय प्रस्तुत की। इसी क्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा० मुकेश चन्द यादव द्वारा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 संगीता पांडेय का संक्षिप्त परिचय कराते हुए समाजशास्त्रीय सिद्धांतों को व्याख्यायित किया।

समाजशास्त्र विभाग द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता को प्रतीक चिन्ह और शाल देकर स्वागत और सम्मान किया गया l अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रो० ममता मणि त्रिपाठी ने अतिथियों, सहायक आचार्यों, सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन एनसीसी के एएनओ एवं समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा0 नरेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डा0 मुकेश चन्द्र यादव, डा0 शिव प्रकाश पांडे, डा0 विश्वंभर नाथ प्रजापति, डा0 अभिषेक सरोज, ऐश्वर्या पाठक, पीयूष कुमार सिंह, ओम नारायण, डा0 श्याम कुमार, डा आनंद कुमार , डॉ0 विजय प्रताप निषाद, डा0 आशुतोष सिंह, शमशेर मल्ल, जनार्दन चौहान, फातमा , कविता , शृष्टि , ललिता , ब्यूटी , नेहा, सौम्या, निकिता , काव्या, दुर्गावती, सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking