कसया/कुशीनगर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीनानाथ चौरसिया ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।वे कोंग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर रहे।चौरसिया पूर्व में भाजपाई थे और दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे है।कसया पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंन्द्र मिश्र ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।अपने घर वापसी पर कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए चौरसिया ने कहा कि आवेश में आकर मैं कांग्रेस में चल गया।भाजपा के सिद्धांत मेंरे रग रग में है।वहाँ घुटन महसूस कर रहा था।मैंने जिले में भाजपा में रहते हुए संगठन को मजबूत किया था।अंतिम समय तक मैं भाजपा के साथ ही रहूंगा।
जिलाध्यक्ष प्रेमचंन्द्र मिश्र ने कहा कि दीनानाथ चौरसिया की घर वापसी हुई है।अध्यक्ष रहते इन्होंने पार्टी संगठन को उचाईयों पर लेजाने का कार्य किया है।इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।
इस अवसर पर बरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम गोंड,ज्ञानेंद्रलाल श्रीवास्तव,अमरचंद जायसवाल,सुमंत पांडेय,छेदी शर्मा,विपुल दुबे,अमित पांडेय,अमिय जायसवाल उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…