News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवा निवृत नहीं होता है शिक्षक: बीईओ

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 9, 2025  |  7:01 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवा निवृत नहीं होता है शिक्षक: बीईओ

मथौली बाजार कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिकटिया के प्रांगण में कम्पोजित विद्यालय अथरहा के प्रधानाध्यापक रामगोपाल सिंह स्वैच्छिक सेवा निवृत्त शिक्षक का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता है।वह जीवन पर्यंत अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को अभिसिंचित करता रहता है। आगे कहा कि मोतीचक ब्लाक में सेवानिवृत्त शिक्षक के प्रति शिक्षकों का लगाव देखकर मुझे अनुभव हो रहा है, कि वास्तव में रिटायर शिक्षक का कार्य व्यवहार एवं शिक्षकों से लगाव दिल से रहा है ,सेवानिवृत्त शिक्षक कभी भी अपने को अपने इन अनुजो से कभी अलग ना समझें तथा अध्यापकों के सामने आने वाले कठिनाई में अपने अनुभवों से अभिसिंचित किया करेंगे यह हमारी इच्छा है।

आगे कहा कि मेरे कार्य काल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कोई लिया है तो वह रामगोपाल सिंह है। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मोतीचक नहीं पुरे जिले में रामगोपाल सिंह एक ऐसे शिक्षक है जो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिए है। शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ निजी कार्यों में भी रामगोपाल सिंह का योगदान हमेशा रहा है और आगे भी रहेंगे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष मोतीचक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक का जीवन समाज के प्रति समर्पित होता है । सेवा निवृत्त होने के बाद भी शिक्षक की भूमिका समाप्त नहीं होती है। सेवा निवृत्त शिक्षक रामगोपाल सिंह ने कहा कि मेरे 38 वर्ष के कार्यकाल में अगर जाने अंजाने में कोई ग़लती हो गया हो तो क्षमा प्रार्थी है। सभी को आश्वासन दिया कि वह समय समय पर विद्यालयों में आते जाते रहेंगे। और जब भी मुझसे किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता हो मैं उसके लिए तैयार रहुगा। सेवा निवृत्त शिक्षक को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र , छांटा, बैग आदि सामग्री से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक रामगोपाल सिंह तथा संचालन नारायण सागर एवं परशुराम चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आयोजक सत्यवन्त सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को मंत्री मोलई प्रसाद प्रजापति, सेफ निजामी, मिथलेश मिश्रा, एआरपी संजय जायसवाल, एआरपी बरूणेश चंचल पाण्डेय, एआरपी राजेश्वर सिंह, आलोक शाही, एआरपी मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी, राधेश्याम वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सुबीस प्रसाद, अरविन्द कुमार द्विवेदी, संतोष मिश्रा, रंजीत कुमार, शैलेन्द्र गौतम, गुलाब अली, हरीश पाण्डेय, मुन्ना सिंह, राजेश यादव, दिपेश सिंह, अविनाश पाण्डेय, मनोज ओझा, अशोक कुमार यादव, विनोद कुमार राय, मिथलेश सिंह, रियाजूद्दीन अंसारी , संजय शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking