News Addaa WhatsApp Group

सेवरही पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, चौबीस घण्टे के अंदर अवैध गांजा के साथ दो को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 5, 2023  |  5:22 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, चौबीस घण्टे के अंदर अवैध गांजा के साथ दो को दबोचा

कुशीनगर। जिले के सेवरही पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर दो लोगो को अवैध गांजा के साथ उस समय गिरफ्तार किया है, जब पकड़े गए अभियुक्त पकड़े गए गांजा की बिक्री के लिए ग्राहक के तलाश में जुटे थे।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ में मारुति सुजुकी के ‘स्मार्ट व्हील’ ब्रांच का भव्य...

जानकारी रहे की जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सेवरही पुलिस टीम द्वारा दो अलग अलग स्थानों से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे अवैध गांजा के साथ दो लोगो को दबोचा गया है। जिसमे शुक्रवार को घाट टोला तिराहा सेवरही से स्थानीय।कस्बा निवासी दीपक बर्मा पुत्र बाल्मिकी वर्मा को एक किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ दबोचा गया । इसी क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सेवरही हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही दीपक कुमार सिंह, आरक्षी कमलेश यादव,आरक्षी रवि प्रकाश सिंह की टीम ने अभियुक्त बाबू हसन अंसारी पुत्र मु0 बशीर अंसारी साकिन गौरी जगदीश थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैग से 2.086 kg अवैध गाँजा की बरामदगी करने में सफल हुई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

क्या बोलो चौकी प्रभारी दीपक सिंह: इस संवाददाता के प्रश्न के उत्तर देते हुए चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही दीपक कुमार सिंह ने बताया की उपरोक्त बरामदगी जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान का एक अंश है जिसको सफल करने के लिए पुलिस अलर्ट मुड़ में है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking