News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: 23 फरवरी को होने वाले सामुहिक विवाह की तैयारी को लेकर हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2024  |  2:41 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: 23 फरवरी को होने वाले सामुहिक विवाह की तैयारी को लेकर हुई बैठक WhatsApp
Responsive image

सेवरही/कुशीनगर (मुकेश चौबे) । स्थानीय उप नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर मे स्व0 रामचन्द्र ठकुराई जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण गौशाला के परिसर में जन सहयोग से 23 फरवरी को आयोजित 21 कन्याओ के सामुहिक शुभ विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक अवधनाथ ठकुराई की अध्यक्षता में आयोजन समिति का बैठक सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

उक्त बैठक में शादी के जोड़े का रजिस्ट्रेशन,विदाई में दी जाने वाली सामग्री,बारातियों के स्वागत व भोजन के साथ साथ कार्यक्रम को यादगार बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा कर सभी के सुझाव लिए गये।

उपस्थित सभी लोगों ने खुलकर सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम संयोजक अवधनाथ ठकुराई ने कहा कि मैं वर्ष 2012 से निरन्तर जनसहयोग से सामुहिक विवाह कार्यक्रम कराता आ रहा हूं और यह ग्यारह वां आयोजन है।ऐसे कार्यक्रम कराना,कन्यादान करना सबसे पूनित कार्य है इसमें किसी रूप में सहयोग करना बहुत बड़ा पूण्य का काम है और प्रभु किसी न किसी रूप में सहयोग करने वाले पर अपनी कृपा बरसाते हैं।हरि कृपा से अब तक के सभी कार्यक्रम जन सहयोग से सफल रहा है और सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व सहयोग किया है।

कार्यक्रम के सह संयोजक समाज सेवी/सपा नेता अनूप सोनी ने भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था स्वयं देने की घोषणा किये।तो वहीं सर्व सम्मत से शादी के जोड़े के रजिस्ट्रेशन के लिए तमकुहीरोड पुरानी बाजार निकट दुर्गा मन्दिर स्थित बाबा बिल्डिंग मटेरियल एंड कन्शट्रक्शन वर्क्स,सम्पर्क-मोबाइल नम्बर 9565715504 पर उपस्थित होकर पात्र जोड़ी कोअपना रजिस्ट्रेशन करा लेने की अपिल किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से समाज सेवी विजय कुमार तुलस्यान,सुरेन्द्र राय पूर्व चेयरमैन केन यूनियन,जायसवाल समाज के अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल, मायाशंकर निर्गुणायत प्रदेश उपाध्यक्ष मद्धेशिया वैश्य महासभा उ0प्र0,जगदीश जायसवाल,स्वर्ण कार समाज अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महेश सिंह कुशवाहा,गायक सुमन्त ओझा,पूर्व सभासद राम निहोरा यादव,रमाशंकर कुशवाहा,नन्द किशोर कुशवाहा,एडवोकेट चन्द्रशेखर आर्य,कुंवर शाही, खुरशेद आलम,लालबाबु कुशवाहा,आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking