News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : बोलोरो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 21, 2025  |  1:53 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : बोलोरो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । सेवरही पुलिस ने एक बोलोरो वाहन में छिपा कर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एकवान पेटी को बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को भी दबोचा है, जो इस शराब की खेप को बिहार प्रदेश ले जाने के फिराक में जुटे थे।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

बताते चलें कि थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय,उप निरीक्षक पंकज कुमार,उप निरीक्षक राजेश यादव, आरक्षी पवन कुशवाहा,आरक्षी अनुज सरोज,होमगार्ड मनोज कुमार सिंह के साथ रात्रि गस्त में महरूम थे की थाना क्षेत्र के बनराहा रेगुलेटर के बगल में पुलिया के तरफ से एक तेज रोशनी में वाहन आते दिखाई दिया जिसे रोक कर उक्त बोलोरो (वाहन संख्या UP 30 H1177) को चेक किया गया तो उसमे छिपाकर बिहार राज्य हेतु ले जायी जा रही 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8 PM के साथ दो अभियुक्त जयप्रकाश जायसावाल पुत्र भिखू जायसवाल सा0 नन्दपुर थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर, विजय पुत्र नागेन्दर गुप्ता सा0 बरवापट्टी थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय कहते है!

इस संवाददाता को थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया हैं कि वे अपने साथी मंटू यादव, पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी अमवा दीगर, थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर के लिए काम करते हैं। मंटू यादव के निर्देश पर वे जनपद के विभिन्न स्थानों से शराब एकत्र करते हैं और पिकप, बोलेरो आदि वाहनों के माध्यम से बिहार ले जाकर बेचते हैं। मंटू यादव के संरक्षण में ही वे शराब तस्करी का कार्य करते हैं। मंटू यादव का विस्तृत अपराधिक इतिहास है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस टीमों का गठन किया गया है, और शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking