News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : चार साल बाद मिली पुलिस को कामयाबी, मिल गई पीड़िता,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 2, 2025  |  12:35 PM

188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : चार साल बाद मिली पुलिस को कामयाबी, मिल गई पीड़िता,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । सेवरही पुलिस ने चार साल पूर्व से गायब एक पीड़िता को ढूंढ निकाला हैं। यह सराहनीय कार्य जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र की कुशल नेतृत्व का परिणाम है,की चार साल पूर्व से गायब एक पीड़िता को सकुशल बरामद कर एक मिशाल प्रस्तुत किया है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

पढ़िए पूरी खबर!

थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय,उप निरीक्षक अकाश सिंह,आरक्षी संदीप यादव,महिला आरक्षी नीलू कमारी की टीम के अथक प्रयास के बाद दिनांक 17.06.2021 को थाना सेवरही पर पंजीकृत मु0अ0स0- 145/2021 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित पीडिता को सकुशल बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु समय-समय पर गोष्ठियां आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में थाना सेवरही पर लंबित उक्त मुकदमे को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लिया गया। पीड़िता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में गठित टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित पीडिता की सकुशल बरामदगी किया गया है।

बोली पुलिस!

इस संवाददाता को थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित का बयान हो रहा है,उसके बयान से कुछ और धारा की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है,चार साल पूर्व दर्ज हुए अभियोग में इसे बढ़ा दिया जाएगा,चूंकि पीड़िता चार साल पूर्व नाबालिग थी,लेकिन वर्तमान समय में वह बालिग हो चुकी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking