News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : चोरी के बुलट मोटरसाइकिल से ले जायी जा रही अवैध शराब बरामद,अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 7, 2025  |  7:05 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : चोरी के बुलट मोटरसाइकिल से ले जायी जा रही अवैध शराब बरामद,अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर । जिले के सेवरही पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को उस समय दबोचा है,जब वह चोरी की बुलेट मोटर साइकिल से अवैध शराब को लेकर ऊंचे कीमत में बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था।

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्रीपरिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय,चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही अनिल कुमार शर्मा,उप निरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल बच्चेलाल यादव,आरक्षी आदित्य सिंह,आरक्षी किसन कुमार,आरक्षी विमलेश यादव,आरक्षी सुशील कुमार की टीम द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में अभियुक्त अमन यादव पुत्र वंशी यादव निवासी मठिया दयाराम जलालपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की बुलट मोटरसाइकिल BR01CD3469 से ले जायी जा रही दो पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली की बरामदगी की गई।

स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सेवरही पर मु0अ0सं0 174/2025 धारा 2(30)/317(2) बीएनएस व धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking