News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : चोरी व छिनैती गैंग के तीन सदस्य धराए, अपाची बाइक व वन प्लस मोबाइल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 25, 2025  |  4:07 PM

339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : चोरी व छिनैती गैंग के तीन सदस्य धराए, अपाची बाइक व वन प्लस मोबाइल बरामद

कुशीनगर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सेवरही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी व छिनैती की घटनाओं में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक अपाची मोटरसाइकिल तथा छिनैती की एक वन प्लस मोबाइल फोन बरामद की गई है। इस कार्रवाई को पुलिस टीम की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 नवंबर 2025 को थाना सेवरही पुलिस ने लगातार की जा रही सघन चेकिंग व गश्त के दौरान तीन अभियुक्तों को दबोचा। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है ,धीरज निषाद पुत्र अमर निषाद निवासी वार्ड नं. 15 मालवीय नगर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, संजय यादव पुत्र जीतन यादव निवासी जवही नरेन्द्र थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, पप्पू गुप्ता पुत्र स्व. सुभाष गुप्ता निवासी जवही नरेन्द्र (पारपट्टी) थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी व छिनैती की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बरामदगी व तथ्यों के आधार पर थाना सेवरही में मु0अ0सं0 355/2025 धारा 2(30), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा,उप निरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, आरक्षीआदित्य सिंह,आरक्षी धर्मेन्द्र यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, विशेषकर चोरी व छिनैती जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई प्रभावी साबित हुई है।

इस सफलता के बाद स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में कड़ी कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking