News Addaa WhatsApp Group

सेवरही : डोल मेले में सौहार्द की अनोखी मिसाल मुस्लिम समुदाय ने किया आयोजकों का फूल-मालाओं से स्वागत, पुलिस सुरक्षा रही चाक-चौबंद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 14, 2025  |  7:58 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : डोल मेले में सौहार्द की अनोखी मिसाल मुस्लिम समुदाय ने किया आयोजकों का फूल-मालाओं से स्वागत, पुलिस सुरक्षा रही चाक-चौबंद

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

कुशीनगर।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब थाना सेवरही क्षेत्रांतर्गत आयोजित डोल मेले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मेला आयोजकों का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पहल ने न केवल मेले की रौनक बढ़ाई, बल्कि पूरे जनपद में भाईचारे और एकता का संदेश भी फैलाया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया, जिससे मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

सामाजिक सौहार्द की मिसाल:

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि 14 अगस्त 2025 को आयोजित इस डोल मेले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी परंपरागत मोहब्बत और भाईचारे का परिचय देते हुए मेला करने वालों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। मेले में शामिल लोगों ने इस स्वागत को बड़े उत्साह से स्वीकार किया, जिससे आपसी संबंध और गहरे हो गए।

एसपी की सराहना और अपील :

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों की इस सौहार्दपूर्ण पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामुदायिक एकता को मजबूत करती हैं और समाज में शांति का वातावरण बनाए रखने में सहायक होती हैं। साथ ही, उन्होंने सभी से अपील की कि भविष्य में भी ऐसा सहयोग और एकजुटता बनाए रखें।

पुलिस की सतर्कता

एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिया कि मेले के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद कुशीनगर में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking