News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : हत्याकांड का चौथा अभियुक्त भी गिरफ्तार, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2025  |  3:38 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : हत्याकांड का चौथा अभियुक्त भी गिरफ्तार, 19 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में बीते महीने 28 तारीख को हुई हत्या की घटना में फरार चल रहे अंतिम अभियुक्त को सेवरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अभियुक्तों को जेल भेज चुकी थी, जबकि चौथा अभियुक्त पिछले 19 दिनों से फरार चल रहा था।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बुधवार को थाना सेवरही पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-357/2025 धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र बाबूनन्दन यादव, निवासी गौरी जगदीश टोला सिसवनिया, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 17 दिसंबर 2025 को समय लगभग 11.22 बजे रकबा दुलमा पट्टी टोला भगवानपुर स्थित मंदिर के पास से दबोचा।

पुलिस के अनुसार हत्याकांड में शामिल अन्य तीन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे संजय यादव की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय यादव पुत्र बाबूनन्दन यादव, निवासी गौरी जगदीश टोला सिसवनिया, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, थाना सेवरही,उपनिरीक्षक पंकज कुमार,कांस्टेबल राहुल कुमार यादव,कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।

सेवरही पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking