News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : खून से लथपथ मिला बत्तीस वर्षीय युवक का शव,हत्या की आशंका

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 11, 2025  |  1:05 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : खून से लथपथ मिला बत्तीस वर्षीय युवक का शव,हत्या की आशंका WhatsApp

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया नहर पुल से पांच सौ मीटर दूर पश्चिम धर्मपुर पर्वत जाने वाली नहर पटरी पर खून से लथपथ एक बत्तीस वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर कुछ जगहों पर चाकू से प्रहार और सर में गोली लगने की बात सामने आ रही हैं। वही घटना स्थल से एक अपाची मोटर साइकिल पुलिस को हाथ लगी है,पुलिस हर एक बिंदु पर अपनी नजर टिकाई हुई है,मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज और स्वाट टीम पहुंची हुई है, जो अपने स्तर से इस घटना को जांच कर रही है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

बताते चले कि बुधवार को सुबह मठिया भोकरिया नहर पुल के कुछ दूर पश्चिम धर्म पुर पर्वत जाने वाली पटरी के पास खून से लथपथ एक बत्तीस वर्षीय युवक की शव ग्रामीणों ने देखा,जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की जेब से आधार कार्ड पाई,जिससे उसकी पहचान कसया थाना क्षेत्र के अनिल यादव, पिता का नाम बबन यादव गांव बतरडेरा थाना कसया कुशीनगर बताया जा रह है। वही घटना स्थल से एक अपाची मोटर साइकिल सफेद रंग की पुलिस को हाथ लगी है। जानकार लोगों ने बताया कि मृतक बाहर ट्रेलर ट्रक चलता था,और अभी अविवाहित है। घटना की सूचना पर मृतक युवक के परिजन सेवरही थाने पहुंच चुके हैं। समाचार लिखते समय तक अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

बोली पुलिस !

इस विषय में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हर एक बिंदु पर अपनी जांच शुरू कर दिया है,तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking