News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही में नकली खाद-कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 27, 2025  |  6:06 PM

368 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही में नकली खाद-कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री का खुलासा WhatsApp
Responsive image
  • सेवरही पुलिस की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे में किसानों की फसल और जनस्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ करने वाले नकली खाद व कीटनाशक के अवैध कारखाने का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की अगुवाई में की गई इस निर्णायक कार्रवाई में भारी मात्रा में डुप्लीकेट खाद, जिंक सल्फेट, पिपरौनील ब्यूटॉक्साइड, फोरेट तथा अन्य रॉ मटेरियल बरामद किया गया है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज 27 नवंबर 2025 को सम्पन्न हुई। बताते चलें कि थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय अपनी टीम के साथ कस्बा सेवरही के पुरानी बाजार स्थित अम्बेडकर नगर वार्ड पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से नकली खाद एवं खतरनाक कीटनाशक बनाए जा रहे थे। जांच में सामने आया कि इस अवैध कारखाने का संचालन अजय गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता, निवासी राजपुर बगहा, थाना सेवरही द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके पर नकली जिंक सल्फेट, पिपरौनील ब्यूटॉक्साइड एवं फोरेट जैसे रसायनों का निर्माण, मिश्रण और पैकिंग होते हुए पकड़ा गया। इन उत्पादों को नामी कंपनियों के फर्जी लेबल लगाकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

अगर बरामदगी का विवरण पर नजर करे तो विभिन्न कंपनियों के नाम से पैक की गई भारी मात्रा में नकली खाद,नकली जिंक सल्फेट के बड़ी संख्या में पैकेट, पिपरौनील ब्यूटॉक्साइड एवं फोरेट की तैयार बोतलें और कैन, नकली लेबल, पैकिंग सामग्री, खाली बोरे, रासायनिक पाउडर, मिक्सिंग मशीन व अन्य कच्चा माल पुलिस ने कब्जे में लिया है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर जिला विपणन अधिकारी एवं कृषि विभाग की टीम को बुलाकर सैंपलिंग कराई गई, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और तेज की जाएगी।प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, कीटनाशक अधिनियम, कॉपीराइट एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यहां बताना चाहूंगा कि थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई से नकली खाद-कीटनाशक के अवैध कारोबार पर मजबूत प्रहार हुआ है। किसानों को ठगने वाले इस नेटवर्क के टूटने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking