News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : प्रेम प्रसंग में हुई थी अनिल की हत्या, प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार दो दिन में स्वाट टीम और सेवरही पुलिस ने किया खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2025  |  6:31 PM

360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : प्रेम प्रसंग में हुई थी अनिल की हत्या, प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार दो दिन में स्वाट टीम और सेवरही पुलिस ने किया खुलासा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । दो दिन पूर्व सेवरही थाना क्षेत्र में हुई एक तीस वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा स्वाट टीम और सेवरही पुलिस ने संयुक्त रूप से करते हुए हत्या में शामिल मृतक अनिल की महबूबा के साथ तीन अन्य को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त एक फावड़ा और उसका बेत के साथ एक हेलमेट की बरामदगी किया है।इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पच्चीस हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर नवाजा गया हैं।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

पढ़िए पूरी खबर!

दिनांक 11/06/2025 को थाना सेवरही क्षेत्रांतर्गत ग्राम मठिया भोखरिया नौका टोला के बड़ी नहर के पीच रोड के किनारे झाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान अनिल यादव पुत्र बब्बन यादव पता सखवनिया बतर डेरा थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 30 वर्ष के रुप में हुई थी। हत्या की घटना में थाना सेवरही पर मु0अ0सं0-180/2025 पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार को थाना सेवरही व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो दिवस के अन्दर घटना का खुलासा करते हुए थाना सेवरही क्षेत्र से घटना में सम्मिलित चार अभियुक्त,अभियुक्ता बालेन्द्र उर्फ बलिंदर यादव पुत्र भृगुराशन यादव सा0 सरैया महन्थ पट्टी थाना चौराखास जनपद कुशीनगर, राहुल कुमार यादव उर्फ राजा यादव पुत्र बालेन्द्र उर्फ बलिन्दर यादव सा0 सरैया महन्थ पट्टी थाना चौराखास जनपद कुशीनगर, बादल यादव पुत्र बालेन्द्र उर्फ बलिन्दर यादव सा0 सरैया महन्थ पट्टी थाना चौराखास जनपद कुशीनगर व एक महिला अर्चना यादव पुत्री बालेन्द्र उर्फ बलिन्दर यादव सा0 सरैया महन्थ पट्टी थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उक्त हत्या कांड का खुलासा कर दिया।

क्या था हत्या का कारण!

पुलिस टीम की पूछ-ताछ में मृतक अनिल की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग का मामला निकल कर आया है। मृतक अनिल कुमार यादव का अर्चना के साथ लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अर्चना यादव की शादी मार्च 2025 में हो गयी थी। शादी के बाद भी मृतक अनिल यादव लगातार महिला से संबंध रखने हेतु दबाव बनाया जा रहा था। इसी से तंग आकर उसके पति नें अर्चना को उसके मायके लाकर छोड़ दिया था। इन्ही सब बातों से क्षुब्ध होकर अर्चना यादव व उसके परिजनों द्वारा मृतक अनिल को फोन कर बुलाया और फावड़े व हेलमेट इत्यादी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

यहां बताना चाहूंगा कि मृतक अनिल यादव की हत्या कांड का त्वरित खुलास करने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम,निरीक्षक अमित शर्मा स्वाट टीम,थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय थाना सेवरही,उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव स्वाट टीम ,उप निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल ,उप निरीक्षक आकाश सिंह,उप निरीक्षक अनिल शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा थाना सेवरही,उप निरीक्षक साहबलाल यादव थाना सेवरही ,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल 0 ऋषि पटेल स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल संतोष सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल चन्द्रेशेखर यादव स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह थाना सेवरही ,हेड कांस्टेबल संजय कुमार थाना सेवरही, आरक्षी रामनिवास यादव ,आरक्षी सत्यम सिंह थाना सेवरही ,महिला आरक्षी रीता भारती थाना सेवरही जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking