कुशीनगर । जिले की सेवरही पुलिस ने थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में सागौन तस्करों के सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच बोटा कीमती सागौन लकड़ी और बोलेरो पिकअप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से वन संपदा की चोरी कर मोटी कमाई करने वाले माफियाओं में हड़कंप व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबिर से मिली गोपनीय सूचना पर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बिना समय गंवाए टीम के साथ दबिश दी और बोलेरो पिकअप (UP57 BT 0765) पर लदी सागौन लकड़ी सहित दो तस्करों को मौके पर धर-दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में अमिताब कुमार व अरविन्द यादव शामिल हैं, जो लकड़ी को ऊंचे दामों पर बिक्री हेतु ले जा रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से सागौन की तस्करी में लिप्त हैं ।अन्य जिलों में सप्लाई करते रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी स्थानीय स्तर पर सक्रिय एक छोटे तस्करी गिरोह के पर्दाफाश की ओर संकेत करती है।
पुलिस ने बरामद लकड़ी व वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 334/2025 अंतर्गत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, 41, 42, 52A भारतीय वन अधिनियम एवं 4/10 उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने कहा :
> “वन संपदा की चोरी और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम सतर्क है और ऐसे अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”
बताते चलें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमिताब कुमार, पुत्र श्री शारदा निषाद, निवासी सरगटिया करनपट्टी, थाना सेवरही, कुशीनगर,अरविन्द यादव, पुत्र जय प्रकाश यादव, निवासी सरगटिया करनपट्टी, थाना सेवरही, कुशीनगर के रूप में हुई है।
यहां बताना लाजमी होगा कि इस कामयाबी को अमली जामा पहनाने में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, थाना सेवरही, कुशीनगर मय टीमवन रक्षक धीरेन्द्र दीक्षित, रेंज मय टीम की भूमिका रही।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…