News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2025  |  1:52 PM

1,146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तीन वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा गैंगस्टर एवं गौ-तस्करी के गंभीर मामलों में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त आखिरकार सेवरही पुलिस के शिकंजे में आ गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में चलाए गए सटीक रणनीतिक अभियान का परिणाम है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 17 दिसंबर 2025 को थाना सेवरही पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की।गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श कुमार सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह, निवासी रकबा जंगली पट्टी, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर, के विरुद्ध थाना बरवापट्टी में गैंगस्टर एक्ट तथा थाना पटहेरवा में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।लगातार सूचना संकलन, निगरानी और योजनाबद्ध दबिश के बाद सेवरही पुलिस ने अभियुक्त को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोले ! थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय

इस संवाददाता से थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि “अपराध और अपराधियों के विरुद्ध हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर गैंगस्टर और गौ-तस्करी जैसे संगठित अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश और निगरानी कर रही है, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”

यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, थाना सेवरही,उप निरीक्षक आकाश सिंह,उप निरीक्षक राजेश यादव,आरक्षी सुबेदार यादव,आरक्षी किशन सिंह,आरक्षी आनन्द राय का रोल अहम रही हैं।

सेवरही पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है और आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking