News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही : निरीक्षण में गैरहाजिर मिले एक चिकित्सक और तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 14, 2023  |  6:46 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : निरीक्षण में गैरहाजिर मिले एक चिकित्सक और तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस WhatsApp
Responsive image
  • चिकित्सक का दो दिन का मानदेय व दो स्वास्थ्य कर्मियों का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित एक स्वास्थ्य कर्मी को नोटिस के साथ होगी नियमानुसार कार्यवाही
  • सीएमओ ने किया सेवरही सीएचसी का औचक निरीक्षण

कुशीनगर ।जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवरही का औचक निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले एक चिकित्सक (आरबीएसके)और तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। चिकित्सक का दो दिन का मानदेय तथा दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ( अनिल विश्वकर्मा व इशदाक) का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश जारी किया है। जबकि गैरहाजिर मिले वार्ड ब्वाय विनोद कुमार राव के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस के साथ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी.

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीएचसी सेवरही के निरीक्षण के दौरान वार्ड ब्वाय विनोद कुमार राव अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह लगातार बिना बताए गैरहाजिर चल रहे हैं। अनिल विश्वकर्मा और इशदाक का उपस्थित पंजिका में सीएल अंकित था, लेकिन सीएल के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं था, और न ही मानव सम्पदा पोर्टल पर सीएल सम्बन्धित आॅनलाइन आवेदन ही किया गया था। आरबीएसके के चिकित्सक डाॅ. मुकेश आर्या 12 एवं 13 अक्टूबर को अनुपस्थित मिले। महिला चिकित्सक डाॅ. अन्नू सोनी मातृत्व अवकाश पर रहीं।

अधूरा मिला स्टाॅक रजिस्टर, अस्पताल में गंदगी

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जहां गंदगी देखने को मिली, वहीं स्टाॅक रजिस्टर अधूरा मिला। सीएमओ ने फार्मासिस्ट को स्टाॅक रजिस्टर अपडेट करने को कहा। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। सीएमओ ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस को भी देखा तथा निर्माण एजेंसी को अविलंब कार्य पूरा कराने के कहा ताकि राजकीय कार्य में भवन का उपयोग किया जा सके।

टीम के साथ सोनारी मोहल्ला सब्जी मंडी पहुंचे सीएमओ

डेंगू मरीज मिलने की सूचना पर सीएमओ पूरी टीम के साथ सेवरही बाजार स्थित सोनारी मोहल्ला सब्जी मंडी पहुंचे। वहां पर निरोधात्मक कार्रवाई तेज कराई। मौके पर टीम से फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। नालियों में ब्लीचिंग पाउडर डालने के लिए कहा।

सीएमओ ने जन समुदाय को सलाह दिया कि अपने घरों के आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें। मिट्टी के बर्तन, गमले, टायर, कुलर में पानी न जमा होने दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छरदानी लगा कर सोएं। बुखार आएं तो सरकारी अस्पताल पर जाकर जांच और इलाज कराएं।

दस्तक पखवाड़े में घर-घर भेजें टीम

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवरही प्रभारी चिकित्सा डाॅ अमित जायसवाल को निर्देशित किया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तथा दस्तक पखवाड़े के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम को घर घर भेजें। टीम को निर्देशित करें कि बुखार , टीबी , कुष्ठ, कालाजार, फाइलेरिया और कुपोषित बच्चों की लाइन लिस्टिंग करें तथा जांच कराएं। टीम के लोग जन समुदाय को साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय के प्रयोग के बारे में जागरूक करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking