Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

सेवरही: नदी किनारे बेहोश मिला गुमशुदा किसान

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 8, 2023, 6:20 PM IST • अब तक 993 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सेवरही/कुशीनगर (सुनील नीलम) । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया निवासी गुमशुदा किसान घटना दूसरे दिन मंगलवार की सायं आठ बजे ग्राम पंचायत दुमही के मुरलीधर इंटरमीडिएट कालेज के पीछे झरही नदी के किनारे बेहोश मिला। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां होश में आने के बाद उसने बताया कि बाइक सवार बदमाश उठा ले गए थे। स्थिति में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजनों ने उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उक्त गांव निवासी महिला भागमनी देवी ने मंगलवार को सेवरही पुलिस को सौंपे तहरीर में गुहार लगाई है कि उसके पति जो संविदा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में एबीडी के पद पर कार्य करते थे वे सोमवार को दिन में दो बजे खेत में यूरिया छिटने गए थे। देरशाम तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु हुई तो खेत से थोड़ी दूरी पर उनकी साइकिल, बाल्टी व खाद की बोरी मिली। अपने हर नात रिश्तेदारी, दोस्त मित्र व सभी जगहों पर तलाश की लेकिन पता नहीं चल सकी। भागमनी देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इसी बीच किसी राहगीर ने मंगलवार को सायं आठ सूचना दी कि एक व्यक्ति थानाक्षेत्र के ही मुरलीधर इंटरमीडिएट कालेज दुमही के समीप झरही नदी के तट पर बेहोशी की हालत में है। वहां पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों को सुरेंद्र बदहवास व बेहोशी की स्थिति में मिले। परिजन उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। होश में आने पर उन्होंने बताया कि खाद छिटने के बाद वह नहर पार केला का खेत देखने चले गए। तभी एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने अपने पास बुलाया और मुंह पर कपड़ा लगा दिया। कपड़े में कोई नशीली पदार्थ होने के चलते सुरेंद्र बेहोश हो गए। उन्हें थोड़ा होश आया तो बदमाश उन्हें झरही के पास फेंक दिए और घटना के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। परिजन दूसरे दिन बुधवार को सुरेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। 

Advertisement

थानाध्यक्ष सेवरही ने न्यूज अड्डा से बताया की पीड़ित व्यक्ति के ब्यान प्रथम दृष्टया संदेहस्पाद लग रहा है। वही परिजन भी कुछ तथ्यों को छिपा कर प्रस्तुत कर रहे है। पुलिस हर एक बिंदु पर नजर टिकाई है। जांचप्रांत जो सत्य सामने आएगा,उसके हिसाब से विधिक कार्यवाही की जायेगी।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi