News Addaa WhatsApp Group Join करें

sewamitra.up.gov.in/कुशीनगर: ‘सेवा मित्र’ ऐप से युवाओंं को घर बैठे मिलेगा रोजगार, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2022  |  6:20 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
sewamitra.up.gov.in/कुशीनगर: ‘सेवा मित्र’ ऐप से युवाओंं को घर बैठे मिलेगा रोजगार, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन व अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा sewamitra.up.gov.in नाम से सेवा मित्र पोर्टल/ मोबाइल ऐप एवं टोल फ्री नंबर 155330 कॉल सेंटर विकसित कराया गया है। सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित डिजिटल प्लेटफॉर्म सेवा मित्र पोर्टल/ मोबाइल ऐप के माध्यम से सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्रों (कुशल कामगार) द्वारा प्रदेश के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा शासकीय कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, प्लंबर, एसी सर्विस मैकेनिक, टैक्सी सर्विस, रंगाई, पुताई आदि उपलब्ध कराई जा रही है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

यह ऐप कैसे काम करता है, कहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और कैसे मिलेगा रोजगार, जानिए इन सवालों के जवाब

सबसे पहले ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

1- रजिस्ट्रेशन के लिए पहले सेवा मित्र ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें.

2- ऐप ओपन करें और स्क्रीन पर दिखने वाले लॉग-इन के विकल्प पर जाएं.

3- यहां ओपन होने वाले फॉर्म में नाम, ईमेल और मोबाइल नम्बर भरें.

4- इसके बाद यूजर को अपनी योग्यता और दूसरी जरूरी जानकारी भरनी होगी.

किनके लिए है यह ऐप: ऐप में दी गई जानकारी मुताबिक, यह एक ऐसी एप्लिकेशन है जिसमें न सिर्फ स्किल्ड बल्कि सेमी स्किल्ड और अनस्किल्ड युवा भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रोजगार पा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कराते समय आप अपनी स्किल को चुन सकते हैं और ताकि जब भी उस स्किल से जुड़े कामगारों की जरूरत पड़े तो आपसे सम्पर्क किया जा सके.

ऐसे काम करता है यह ऐप: इस ऐप में 61 अलग-अलग तरह कामों से जुड़े कामगार रजिस्टर्ड हैं. जिस भी शख्स को ऐसे कामगारों की जरूरत होती है वो ऐप के उस उस कामगार के सम्पर्क करता है. इस तरह रजिस्ट्रेशन करा चुके कामगारों को सीधे रोजगार मिलता है और बिचौलियों से कोई लेना-देना नहीं होता है.

इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं. जैसे- मान लीजिए कोई शख्स कानपुर में रहता हैं और उसे एक कारपेंटर की जरूरत है तो वो इस ऐप को ओपन करना होगा. यहां उसे शहर का नाम और प्रोफेशन को चुनना होगा. इसके बाद उसके सामने कामगारों की लिस्ट सामने आ जाएगी. वह उससे सम्पर्क करेगा. अगर आपसे सम्पर्क किया जाता है और आपको लगता है कि वो काम कर सकते हैं तो प्रॉसेस को आगे बढ़ा सकते हैं.खास बात है कि इस ऐप परक्षेत्रवार हर जिले के स्किल्ड और नॉन-स्किल्ड लोगों का ब्यौरा मौजूद है.अगर आपके मन में कोई सवाल है सेवा मित्र हेल्पलाइन नम्बर 155330 पर कॉल कर सकते हैं.

जिलाधिकारी ने जनपद कुशीनगर के समस्त कार्यालय अध्यक्षों को अपने कार्यालयों में मेंटेनेंस संबंधित समस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से ही कराए जाने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही निर्देशित किया है कि जनपद के कार्यालय अध्यक्ष वर्तमान में जिन सेवा प्रदाताओं से विभिन्न सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं उन्हें सेवा मित्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सेवा प्रदाता के रूप में ऑनबोर्ड कराएं जिससे राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को गति मिल सके व स्थानीय स्तर पर कुशल कामगारों को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking