News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में मिला पच्चास वर्षीय व्यक्ति का शव, अटकलें तेज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2024  |  5:34 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में मिला पच्चास वर्षीय व्यक्ति का शव, अटकलें तेज

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में एक गन्ना के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पचास वर्षीय एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा, शव को लेकर अटकलें तेज हो गई है,मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तमकुहीराज के पूर्व विधायक (कांग्रेस) अजय कुमार लल्लू पहुंचे,वही घटना के विषय में उपस्थित लोगो से जानकारियां हासिल किया।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

बताते चले की सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पारसा उर्फ सिरिसिया में पचास वर्षीय व्यक्ति का गन्ने के खेत में शव मिला है।वही मृतक व्यक्ति की पहचान पारसा उर्फ सिरसिया निवासी श्री सिंह पुत्र सूरत सिंह के रूप में हुई है। घटना के विषय में समाचार लिखे जाने तक कुछ खास बाते सामने नही आई है।

प्रभारी निरीक्षक सेवरही दिग्विजय नारायण राय और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में अटकलों की बजार गर्म है । पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक कांग्रेस अजय कुमार लल्लू ने न्यूज अड्डा को बताया की पूरे प्रदेश में सुरक्षा बंदोबस्त की हालत जर्जर है।अपनी सुरक्षा के लेकर सभी चितिंत है। मेरा प्रशासन से मांग है की इस घटना की खुलासा शीघ्र किया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking