News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 2, 2024  |  8:09 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । सेवरही पुलिस द्वारा वहन चेकिंग के क्रम में एक चोरी की ट्रैक्टर बरामद किया गया है,साथ ही दो अभियुक्त भी पुलिस के हाथ चढ़े है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना सेवरही प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय,उप निरीक्षक शेषनाथ यादव,आरक्षी विमलेश यादव द्वारा चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति,वाहन के दौरान चोरी का एक महिन्द्रा ट्रैक्टर के साथ अभियुक्तों भेषनरायण सिंह पुत्र स्व0 जगधारी सा0 अहिरौली दान थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, हीरालाल पुत्र रघुनाथ गुप्ता सा0 बैकुण्ठपुर थाना विशनुपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/24 धारा 41/411,473 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर सथनीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

साहब! फोन नही उठाते:

सेवरही पुलिस द्वारा जारी इस प्रकरण के प्रेस नोट में बरामदगी का स्थान के विषय में जानकारी के लिए इस संवाददाता ने प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय के सरकारी और निजी नंबर पर बार बार फोन करने के बाद फोन नही उठाया गया ,जिससे बरामदगी का स्थान ज्ञात नही हो सका। यह जानकारी रहे की यह फोन रिसीव करना पहली बार की बात नही है। साहब का फोन नही उठाना एक उनका हुनर है। काश! एक बार…!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking