कुशीनगर। आबकारी विभाग द्वारा सेवरही थाना क्षेत्र के जीरो बंधा पर एक शराब की दुकान का आवंटन हुआ है, जैसे ही इस दुकान के विषय में स्थानीय लोगों को जानकारी हुई, आम लोग लामबंद हो गए और जीरो बंधे से दुकान के आवंटन को निरस्त करने की मांग करने लगे।
मिली जानकारी के मुताबिक सेवरही थाना क्षेत्र के जीरो बंधे पर आबकारी विभाग द्वारा एक नए दुकान का आवंटन किया गया है। स्थानीय लोगो द्वारा जीरो बंधे पर खुली नई दुकान को लेकर जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किया गया है। आचनक स्थानीय ग्रामीण बंधे पर एकत्रित होकर शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग प्रशासन से करते हुए प्रदर्शन किए। ग्रामीणों का कहना है की जीरो बंधे पर दुकान स्थापित होने से अराजकता की बढ़वा होगी, सदूर ग्रामीण इलाके में मदिरा की दुकान खोल कर प्रशासन अराजकता की छूट दे रहा है।
स्थानीय लोगो ने जिलाधिकारी से जीरो बंधे से शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग किया है। अब देखना यह है की ग्रामीणों की मांग की असर प्रशासन पर कितना पड़ता है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…