साखोपार,कुशीनगर।शबे बारात व होली का पर्व जनपद में सकुशल संपन्न होने पर पुलिस व प्रशानिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली ।अधिकारियों ने कहा कि जनता जागरूक हो रही है।लोग अमन व शान्ति को पसंद करते हैं।शबे बारात व होली का त्योहार पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न होने पर जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।शबे बारात व होली त्योहार एक साथ पड़ने पर जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दोनों त्योहारो को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती थी।लेकिन जिले के आला अधिकारियों के कुशल दिशा निर्देशन में दोनों त्योहार आसानी से शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।पुलिस व प्रशासन के लोग पूरी तरह से मुस्तैद रहे।चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा था।जिले के आला अधिकारी अपने मातहतों से पल पल की खबर ले रहे थे तो वहीं दिशा निर्देश भी दे रहे थे जिससे जनपद बिना किसी अप्रिय घटना के त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।नगर पालिका व पंचायतों में साफ -सफाई की व्यवस्था व पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रही।जनपद के पडरौना,कसया,हाटा,सुकरौली,फाजिलनगर,तमकुहीराज,दुदही,सेवरही,छितौनी,खड्डा,कुबेर स्थान,अहिरौली,कप्तानगंज आदि कस्बों में होली व शबे बारात का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना मिली।इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता का धन्यवाद देते हुए आगे भी शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की उम्मीद की।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…