कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार (6 अगस्त 2026) को थाना कसया पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त कुन्दन गुप्ता पुत्र सिद्धू गुप्ता, निवासी नरकटिया बाजार, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 146/2026 में धारा 137(2), 87 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। आरोपी लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय,उपनिरीक्षक अभिषेक यादव,कांस्टेबल अरविन्द सिंह,कांस्टेबल अखिलेश शर्मा,रिजर्व कांस्टेबल कैलाश यादव शामिल रहे।
कसया पुलिस की इस कार्रवाई को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…