News Addaa WhatsApp Group

शहीद सत्यवान सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2025  |  6:35 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शहीद सत्यवान सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना गांव के रहने वाले प्रेम सिंह के चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे सत्यवान कुमार सिंह वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में बतौर भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती झारखंड में थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह नक्सल विरोधी तालाशी अ​भियान में ओडीसा बार्डर के पास जंगल में उनकी टीम गई हुई थी। उसी दौरान नक्सलियो ने आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई। सत्यवान के शहीद होने की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

रविवार को शहीद का पार्थिव शरीर शासकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां सैकड़ों युवाओं ने शव को फूल मालाओं से लाद कर गांव पहुंचे। वहीं बार्डर मझना नाला ,सुकरौली तितला,महुआरी, सहित अन्य जगहों पर लोगों ने वंदेमातरम बोलना शुरू किया। शहीद सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामपुर सोहरौना पहुंचने पर पूरे गांव ने आंसू भरी आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद सत्यवान सिंह अपने पीछे पिता प्रेम सिंह, माता गीता देवी, पत्नी प्रियंका मल्ल और बेटे सभ्य सिंह उर्फ नमन को छोड़ गए हैं। शहीद सत्यवान सिंह के अंतिम विदाई देने हजारों लोग पहुंचे।शव यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। वहीं सीआरपीएफ के आईजी मनोज ध्यांती, कमांडेंट सतीश कुमार दूबे, सूबेदार विनय कुमार सिंह, विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नपाध्यक्ष हाटा रामानंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजिनियर ऋषि त्रिपाठी,केन यूनियन चेयरमैन विवेक सिंह बंटी, प्रमुख रंजना सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, रामबचन सिंह, रणजीत सिंह एडीएम वैभव मिश्र,एसडीएम योगेश्वर सिंह,सीओ कुंदन सिंह, तहसीलदार नरेन्द्र राम, प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।

पार्थिव शरीर को विधायक मोहन वर्मा पूर्व विधायक पवन केडिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,ढाढा चीनी मिल के डी डी सिंह सहित अन्य लोगों ने शव को कंधा देकर दाह संस्कार किया।वहीं प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर राजकीय सम्मान से शव का अंतिम संस्कार किया गया।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking